फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हेडिंग व्यय प्रेक्षक ने ली पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की क्लास प्वाइंटर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तत्काल कार्रवाई के आदेश अमर उजाला ब्यूरो

हेडिंग व्यय प्रेक्षक ने ली पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की क्लास प्वाइंटर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तत्काल कार्रवाई के आदेश अमर उजाला ब्यूरो

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अतरौली, शहर, कोल व छर्रा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक आर बालाजी ने बुधवार
विज्ञापन
को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की वर्र्चुअल क्लास ली। उन्होंने चारों विधानसभा क्षेत्रों में चल रही तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। यही नहीं आदर्श आचार संहिता बनाए रखने के प्रयासों की भी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सेल्वा कुमारी जे ने निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सभी तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। आचार संहिता के उल्लंघन की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर सभी राजनैतिक दलों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी दे दी गई है। यदि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया जाता है तो तत्काल संबंधित रिटर्निंग अफसर द्वारा दोषी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि कलक्ट्रेट में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति निरंतर कार्य कर रही है। कार्यरत कार्मिकों द्वारा फेसबुक, ट्विटर समेत विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप पर डाले गये फोटो व वीडियो की निरंतर निगरानी की जा रही है। यदि कहीं कोई मामला आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का पाया जाता है तो तत्काल नोटिस तामील कराया जाएगा। क्षेत्र में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें निरंतर कार्य कर रहीं हैं। आबकारी विभाग द्वारा गठित टीमें शराब भंडारण एवं वितरण पर लगातार निगाह रखे हुए हैं। जगह-जगह बैरियर भी स्थापित किये गये हैं, जहां निरंतर चेकिंग की जा रही है। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed