{"_id":"617956fb5c7a2a7c465d99ea","slug":"aligarh1635342075","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की आनलाइन वैज्ञानिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए : प्रो. अशरफ \n\nएएमयू में राष्ट्रीय केमिस्ट्री सप्ताह का आयोजन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छात्रों की आनलाइन वैज्ञानिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए : प्रो. अशरफ एएमयू में राष्ट्रीय केमिस्ट्री सप्ताह का आयोजन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अमेरिकन केमिकल सोसाइटी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स चैप्टर (एसीएस आईएससी) द्वारा राष्ट्रीय केमिस्ट्री सप्ताह का आयोजन किया गया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अमेरिकन केमिकल सोसाइटी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स चैप्टर (एसीएस आईएससी) द्वारा राष्ट्रीय केमिस्ट्री सप्ताह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में फैकल्टी सलाहकार डा. मोहम्मद जैन खान ने कहा कि एएमयू के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स चैप्टर को अमेरिकन केमिकल सोसाइटी ने वर्ष 2020-21 के लिये बेस्ट चैप्टर अवार्ड में शामिल किया है।
एसीएस में कैरियर कंसलटेंट डा.कर्ट हैड्रिक ने कहा कि अमेरिकन केमिकल सोसाइटी विश्व कल्याण के लिये कार्य कर रही है।
फैकल्टी आफ साइंस के डीन प्रोफेसर मोहम्मद अशरफ ने कहा कि छात्रों की आनलाइन वैज्ञानिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जिससे महामारी के दौर में उनके ज्ञान में वृद्वि हो सके।
विज्ञापन
अलबीरियो फार्मा, बोस्टन अमेरिका के डायरेक्टर
डा. सैयद मसर्रत अली ने कहा कि सफलता के लिये प्रभावी नेटवर्किंग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत केमिस्ट्री और अन्य क्षेत्रों में कैरियर मैनेजमेंट में अमेरिका के साथ आ रहा है।
मोहम्मद अबु बकर खान ने सर सैयद अहमद खान के चिंतन और वैज्ञानिक सोच तथा महिलाओं की शिक्षा के लिये उनके द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर (जनरल) साद हमीद ने बताया कि किस प्रकार से एएमयू का इंटरनेशनल स्टूडेंट्स चैप्टर छात्रों के भविष्य और उनके व्यक्तित्व निर्माण में मदद कर रहा है।
वलीद हिबा, डा. शहाब एए नामी, अरीशा नईम, मोहम्मद राशिद ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन