{"_id":"6166e00f6808aa53444babc8","slug":"aligarh1634131983","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार कौशल, मूल्य-आधारित शिक्षा और ई-सामग्री पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संचार कौशल, मूल्य-आधारित शिक्षा और ई-सामग्री पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूजीसी एचआरडी सेंटर के तत्वावधान में स्कूल शिक्षकों के लिये संचार कौशल, मूल्य आधारित शिक्षा तथा ई-सामग्री विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें स्कूल शिक्षकों को प्रभावी ढंग से संचार कौशल, वाक्य कौशल और छात्रों के साथ सर्वाेत्तम तरीके से जुड़ने के कौशल को बढ़ाने के बारे में जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान ने कहा कि ये कार्यक्रम छात्रों को एक सकारात्मक आत्म-छवि और पहचान की भावना विकसित करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
यूजीसी एचआरडीसी के निदेशक प्रोफेसर एआर किदवई ने कहा कि एक नेता वह होता है जो अपने आस-पास के लोगों को सामान्य उद्देश्यों की दिशा में काम करने के लिए सशक्त बनाकर सकारात्मक, विकासशील परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है। ऐसा करने के लिए एक नेता का सबसे शक्तिशाली उपकरण संचार है।
प्रोफेसर समीना खान ने लैंगिक रूढ़ियों और विशेषताओं और जेंडर रोल रिवर्सल पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर समी रफीक ने बोली जाने वाली और लिखित भाषा में सुधार पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन