{"_id":"6158699d8ebc3e09852caeb3","slug":"aligarh1633184157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी प्रवेश परीक्षा में गलत प्रश्न पत्र प्रस्तुत करने का आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में गलत प्रश्न पत्र प्रस्तुत करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कैबिनेट सदस्य मोहम्मद ग्यासुद्दीन ने विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर को पत्र लिखकर जंतु विज्ञान विभाग में पीएचडी के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में पक्षपात पूर्ण तरीके से पेपर प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट सदस्य का आरोप है कि पीएचडी की जो प्रवेश परीक्षा में पेपर आया था वह अनुचित और पक्षपात पूर्ण तरीके से तैयार किया गया था। प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के लिए जो परंपरा और मानक हैं, उसके अनुरूप नहीं था। इससे योग्य परीक्षार्थियों को नुकसान हुआ। पत्र में इस प्रकरण की जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन