फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बसपा प्रत्याशी रहे रामकुमार ने हाथी की सवारी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा मलखान सिंह जिला अस्पताल और डीडी अस्पताल के सीएमएस रहे डॉ. बालकिशन भी कांग्रेस से जुड़े

बसपा प्रत्याशी रहे रामकुमार ने हाथी की सवारी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा मलखान सिंह जिला अस्पताल और डीडी अस्पताल के सीएमएस रहे डॉ. बालकिशन भी कांग्रेस से जुड़े

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी रहे रामकुमार ने हाथी की सवारी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा


मलखान सिंह जिला अस्पताल और डीडी अस्पताल के सीएमएस रहे डॉ. बालकिशन भी कांग्रेस से जुड़े
नई दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी में शामिल होते हुए रामकुमार शर्मा डॉ बालकृष्ण साथ में विवेक बंसल और मुकुल वासनिक - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। कोल विधानसभा क्षेत्र से सन 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे राम कुमार शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथी की सवारी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के 24 अकबर रोड मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण करी।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक भी मौजूद थे। विवेक बंसल ने कहा कि रामकुमार शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने से उनकी वरिष्ठता का पार्टी को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मलखान सिंह जिला अस्पताल और दीनदयाल संयुक्त अस्पताल के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बालकिशन ने भी कांग्रेस में अपनी सेवाएं देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकुल वासनिक ने कहा कि जो लोग आज कांग्रेस से जुड़े हैं वह अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि अब उनकी सेवाएं पार्टी के लिए मिलेंगी।
पार्टी में शामिल होने के बाद राम कुमार शर्मा और डॉ. बालकृष्ण ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की। दोनों लोगों ने कहा कि हम अपनी सच्ची भावना से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर दीपक शर्मा, शिवा शर्मा, हिमांशु चौधरी, संतोष मिश्रा, ब्रजेश शर्मा सहित पार्टी मुख्यालय के बाहर खड़े हुए उनके सैंकड़ों समर्थक मौजूद थे I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed