फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्र संघ के पहले आजीवन सदस्य रहे थे महात्मा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान तीन बार अलीगढ़ आना हुआ और युवाओं से जुड़ने का आह्वान किया था

एएमयू छात्र संघ के पहले आजीवन सदस्य रहे थे महात्मा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान तीन बार अलीगढ़ आना हुआ और युवाओं से जुड़ने का आह्वान किया था

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पहले आजीवन सदस्य रहे थे। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अलीगढ़ से उनकी जुड़ी यादें भी ताजा हो उठती हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास के जानकार डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि 1920 में सर सैयद द्वारा स्थापित मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया।
विज्ञापन
इसके 5 साल बाद 1925 में विश्वविद्यालय के छात्र संघ द्वारा महात्मा गांधी को आमंत्रित किया गया। यहां पर उनको छात्र संघ की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई। आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले महात्मा गांधी पहले व्यक्ति थे। उस समय महात्मा गांधी ने छात्र संघ के हॉल में छात्रों को संबोधित भी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर विश्वविद्यालय के युवा राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ेंगे तो हम अपने आंदोलन को और भी गति प्रदान कर पाएंगे। उसके बाद महात्मा गांधी दो बार और अलीगढ़ आए और कई कई दिन प्रवास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह महात्मा गांधी से जुड़ी यादों का एक धागा अलीगढ़ से भी जुड़ा हुआ है। बापू तू है बड़ा महान... देश पर मरने मिटने वाले बापू तू है बड़ा महान सत्य, अहिंसा, सादगी तेरी याद रखेगा हिंदुस्तान ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सुनता गाता था ये गान कहलाया वो एक महात्मा साबरमती का संत महान -जॉनी पोस्टर, शायर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed