फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान शुरू

एएमयू में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा एक अक्टूबर से आगामी 10 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत कैम्पस में स्वच्छता कार्यक्रम के अलावा मच्छरों, के प्रजनन की रोकथाम के लिये सघन लारवा रोधी कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय स्वास्थय अधिकारी डाक्टर अली जाफर आब्दी ने बताया है कि स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कैम्पस के सभी नाले और नालियों की सफाई, सभी कूड़े दानों को साफ करा कर चूना और ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर भमोला कालोनी, मेडिकल कालोनी, टूटी बांउड्री नया गेट और इमादुल मुल्क रोड स्थित नर्सरी क्वाटरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा।
विज्ञापन
डा. आब्दी ने बताया कि मच्छरों की पैदावार की रोकथाम के लिये पूरे कैम्पस में सघन लारवारोधी कार्यक्रम परिसर में समस्त हालों और महत्वपूर्ण भवनों पर सुबह 10 बजे से 11 बजे तक 10 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed