{"_id":"615484648ebc3edaf04f2155","slug":"aligarh1632928868","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन जोड़ा जाए, उपभोक्ता आयोग का निर्देश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एक हफ्ते में उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन जोड़ा जाए, उपभोक्ता आयोग का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिए जाने के मामले में उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने विद्युत विभाग को 1 हफ्ते के अंदर उपभोक्ता का कनेक्शन फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडौस के रहने वाले लाला खान ने उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने कहा था कि 2 मई 2021 को अधिशासी अभियंता तृतीय विद्युत खंड लाल डिग्गी की ओर से उसके यहां निरीक्षण किया गया और बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए कनेक्शन काट दिया गया।
उपभोक्ता ने विभाग को अपनी ओर से संतुष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन विभाग ने उसकी बात नहीं सुनी। पीड़ित उपभोक्ता ने आयोग का दरवाजा खटखटाया। पूरे मामले की सुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष हसनैन कुरेशी, सदस्य आलोक उपाध्याय व पूर्णिमा सिंह राजपूत ने फैसला दिया कि 1 हफ्ते के अंदर लाला खान का विद्युत कनेक्शन जोड़ा जाए। यह भी पाया गया कि लाला खान ने कनेक्शन के संबंध में सभी प्रकार की औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन