{"_id":"61546a738ebc3e69c76de5cc","slug":"aligarh1632922227","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू कुलपति ने शिक्षकों की पुस्तकों का विमोचन किया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएमयू कुलपति ने शिक्षकों की पुस्तकों का विमोचन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखी गई 14 महत्वपूर्ण पुस्तकों व प्रकाशन का विमोचन किया।
विज्ञापन
जिन पुस्तकों का विमोचन किया गया उसमें वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. तारिक आफताब, डॉ. नसीम अहमद, डा. अंदलीब राथर, डा. समीरा खानम, मोहम्मद उजै़र, डा. अब्दुल शकील, कुलियात विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर अशहर कदीर, प्रो. फरीदा अहमद, डा. जमील अहमद, डा. बुशरा हसन खान तथा डा. शुजाउद्दीन, प्रोफेसर ओबैदुल्ला फहद और डा. जियाउद्दीन आदि के प्रकाशन शामिल हैं। पुस्तकों का विमोचन करते हुए कुलपति प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि यह एकेडमिक पुस्तकें अनुसंधान का नतीजा हैं और ज्ञान के आधार का एक हिस्सा हैं, जो पाठकों को चुनौतीपूर्ण विषयों पर निष्कर्ष निकालने में मदद करेंगी।
विज्ञापन