{"_id":"613cbb668ebc3e847778fa99","slug":"aligarh1631370086","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में निबंध प्रतियोगिता उर्दू और हिंदी में भी कराने को लेकर ज्ञापन दिया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएमयू में निबंध प्रतियोगिता उर्दू और हिंदी में भी कराने को लेकर ज्ञापन दिया
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग द्वारा 17 अक्टूबर सर सैयद के जन्मदिन के अवसर पर कराई जाने वाली अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता को उर्दू में भी कराए जाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग द्वारा 17 अक्टूबर सर सैयद के जन्मदिन के अवसर पर कराई जाने वाली अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता को हिंदी और उर्दू में भी कराए जाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
छात्र नेता इंज़माम उल हक और पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हमज़ा सुफियान ने ज्ञापन ने कहा है कि हिंदी उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रमुख रूप से बोली जाने वाली भाषा है।
विश्वविद्यालय के ज्यादातर छात्र इसी क्षेत्र से आते हैं। उर्दू भारतीय महाद्वीप में बोले जाने वाली एक प्रतिष्ठित भाषा है। एएमयू ने अपने गौरवशाली अतीत में प्रसिद्ध उर्दू शायर और विद्वानों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलिए यह आवश्यक है कि प्रतियोगिता को इन भाषाओं में भी कराया जाए। इससे छात्रों को प्रतिस्पर्धा में अलग-थलग महसूस नहीं होगा।
हालांकि इस संबंध में जनसंपर्क विभाग का कहना है कि उनके द्वारा आयोजित कराए जाने वाली निबंध प्रतियोगिता हमेशा अंग्रेजी में ही संचालित कराई गई है।