फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अकराबाद में युवती की हत्या की घटना में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कांग्रेस नेता

अकराबाद में युवती की हत्या की घटना में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कांग्रेस नेता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
अकराबाद में युवती की हत्या की घटना में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कांग्रेस नेता
अकराबाद क्षेत्र में युवती की हत्या किए जाने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी नेता - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। अकराबाद क्षेत्र में एक युवती की हत्या किए जाने के मामले में कांग्रेसियों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों को शोक सांत्वना व्यक्त की।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल अन्य कांग्रेसियों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की सूचना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को भी दे दी है।
विज्ञापन
विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है लेकिन बेटियों की सुरक्षा करने में असमर्थ है। प्रदेश सरकार में बेटियां, किशोरियां हिंसा का शिकार हो रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह जादौन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, शाहिद खान, वार्ड अध्यक्ष अमीरुद्दीन लाला आदि मौजूद थे I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed