फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ग्रामीण उत्पादों को पैकेज के रूप में प्रस्तुत करने की जरूरत : प्रोफेसर शीबा

ग्रामीण उत्पादों को पैकेज के रूप में प्रस्तुत करने की जरूरत : प्रोफेसर शीबा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट की समन्वयक प्रो. शीबा हामिद ने राष्ट्रीय ग्रामीण पर्यटन परिषद के सहयोग से शिक्षा जगत और उद्योग के बीच सहयोग विषय पर हुई विश्व स्तरीय टॉक शो में संबोधन किया।
विज्ञापन
प्रो. शीबा हामिद ने कहा कि भारत मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान देश है और देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इसलिए ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमें ग्रामीण उत्पादों को शहरी तरीके से दुनिया के लिए पैकेज के रूप में प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन की सभी संभावनाओं का विश्लेषण करना और भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के संबंध में व्यवहार्य निर्णय लेने के लिए सरकार को सिफारिश प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन
उन्होंने उद्योग की उभरती जरूरत के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पर्यटन नीति को कार्यबल के एक बड़े हिस्से के रूप में ग्रामीण महिलाओं के योगदान को चैनलाइज़ करना चाहिए और नीति बनाते समय उनके हितों को ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed