फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बुक बैंक खोलने की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स में कुलपति आवास घेरा

बुक बैंक खोलने की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स में कुलपति आवास घेरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बुक बैंक को खोले जाने की मांग को लेकर बुधवार को कुलपति आवास पर धरना दिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद ही धरना समाप्त हुआ। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कशिफ ने बताया कि पिछले 1 वर्ष से मेडिकल कॉलेज का बुक बैंक बंद है। जिसके चलते समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। मौजूदा हालात में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क किया गया तो उनके स्तर से कहा गया कि इस समस्या का समाधान विश्वविद्यालय प्रशासन के माध्यम से ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद सभी रेजिडेंट डॉक्टर अब कुलपति आवास पर आए हैं। यहां पर सभी की समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द समस्या के समाधान की बात कही जा रही है अब देखना यह होगा कि कितनी जल्दी हमारी मांग पूरी की जाती है। बुक बैंक एक प्रकार की रेजिडेंट डॉक्टर्स की मेडिकल बुक्स की लाइब्रेरी है जिसका इस्तेमाल चिकित्सा पाठ्यक्रम, पोस्ट ग्रेजुएट लेवल और एमडी आदि कर रहे डॉक्टर करते हैं।
कुलपति आवास पर धरने को देखते हुए मौके पर विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर टीम और महिला सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed