{"_id":"612643388ebc3e79b74f90b7","slug":"aligarh1629897528","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के संस्कृत विभाग में विश्व संस्कृत दिवस मनाया गया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएमयू के संस्कृत विभाग में विश्व संस्कृत दिवस मनाया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में विश्व संस्कृत दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। समारोह का आरम्भ पवित्र कुरान पाठ एवं सरस्वती वन्दना से हुआ।
इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा, झारखण्ड के कुलपति प्रो. गंगाधर पण्डा ने वर्तमान समय में सस्कृत भाषा की प्रासंगिकता पर व्याख्यान दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर आचार्य ने संस्कृत दिवस के महत्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
प्रो. मोहम्मद शरीफ ने अतिथियों का स्वागत किया। डा. सारिका वार्ष्णेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अन्त में डा. हेमबाला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर संस्कृत विभाग के समस्त छात्र एवं छात्राऐं एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन