फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वीमेन्स कालेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ओपन डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट

वीमेन्स कालेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ओपन डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेन्स कालेज का शारीरिक शिक्षा अनुभाग राष्ट्रीय खेल दिवस पर एएमयू और अलीगढ़ की लड़कियों के लिए एक ओपन डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा राष्ट्रीय खेल दिवस पर एएमयू-एबीके हाई स्कूल गर्ल्स द्वारा क्विज, स्लोगन राइटिंग और स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वीमेन्स कालेज की प्राचार्य नईमा खातून के मुताबिक ओपन डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में 28 व 29 अगस्त 2021 को टेबल टेनिस (एकल) और बैडमिंटन (एकल) प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
भाग लेने की इच्छुक महिला खिलाड़ी 27 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक शारीरिक शिक्षा अनुभाग, वीमेन्स कालेज की प्रभारी नाजिया खान के मोबाइल नंबर 7983455650 पर पंजीकरण करा सकती हैं। दोनों प्रतियोगिताएं 27 अगस्त को शाम चार बजे से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह 28 अगस्त को सुबह 9 बजे वीमेन्स कालेज मैदान में होगा। टूर्नामेंट के दौरान कोविड से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। इंटरस्कूल आनलाइन स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता 6वीं से 8वीं कक्षा के बच्चों के लिए अंग्रेजी में होगी। प्रतिभागी 28 अगस्त को सुबह 10 बजे तक अपनी प्रविष्टियां मोबाइल नंबर 7820378036 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed