फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एयर कंडीशनर हॉल के साथ बेहतर खानपान और ठहरने की व्यवस्था हो 1 सितंबर को कांग्रेस के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिए निर्देश

एयर कंडीशनर हॉल के साथ बेहतर खानपान और ठहरने की व्यवस्था हो 1 सितंबर को कांग्रेस के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिए निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले कांग्रेसियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए एयर कंडीशनर हॉल और उनके ठहरने के साथ ही उनके बेहतर खानपान के निर्देश प्रदेश कमेटी ने दिए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ में 1 सितंबर को कांग्रेस पार्टी का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना है। जिसके लिए यह सब तैयारियां की जा रही हैं। जय भारत महा जनसंपर्क अभियान के बाद अब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य फ्रंटल संगठनों का एक प्रशिक्षण शिविर प्रदेश में जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह प्रशिक्षण शिविर 24 अगस्त से लेकर 7 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इस क्रम में अलीगढ़ में यह शिविर 1 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अजय कुमार लल्लू द्वारा पत्र लिखकर सभी पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि एयर कंडीशनर 2 हॉल की व्यवस्था की जाए, जिसमें 150 -150 लोगों के बैठने की व्यवस्था हो। कार्यक्रम स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था आवश्यक रूप से होनी चाहिए। इसके अलावा शिविर में भाग लेने वालों के लिए नाश्ता, खाना और ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बाद स्थानीय स्तर पर कांग्रेस पदाधिकारी आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं।
पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह एडवोकेट कहते हैं कि पार्टी के दिशा निर्देश के मुताबिक शिविर के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी। जल्द ही आयोजन स्थल का नाम भी तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed