फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बच्चे ज्यादा है तो दो पालियों में कराएं पढ़ाई

बच्चे ज्यादा है तो दो पालियों में कराएं पढ़ाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन
बच्चे ज्यादा है तो दो पालियों में कराएं पढ़ाई प्वाइंटर आज छह से आठ तक कि कक्षाओं के शुरू होने पर बीएसए ने प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। अगर विद्यालयों में बच्चों की संख्या अधिक है और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के लिए जगह सीमित है तो दो पालियों में बच्चों की पढ़ाई कराएं। यह निर्देश बीएसए सत्येंद्र कुमार व डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को जारी किये हैं।
गौरतलब हो कि शासन ने 23 अगस्त सोमवार से छह से आठ तक की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के चलते सोमवार को घोषित राजकीय शोक की वजह से विद्यालय नहीं खोले गए। ऐसे में आज मंगलवार को जनपद के सभी विद्यालयों में छह से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू होगी। मार्च में बंद हुए स्कूलों के बाद अब फिर से स्कूलों में रौनक लौटेगी। मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का ख्याल रखने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जबकि एक से पांच तक की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही स्कूल संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को पढ़ाई के अलावा ऐसे सामूहिक समारोह से दूर रखा जाएगा। जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन असंभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed