फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दिव्यांग नर्सरी संचालक को थाने से छुड़ाकर लाए युवक कांग्रेस के नेता

दिव्यांग नर्सरी संचालक को थाने से छुड़ाकर लाए युवक कांग्रेस के नेता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। लाइसेंसी हथियार को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में नर्सरी से पौधे चोरी होने की बात सामने आने पर नर्सरी संचालक को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। बाद में युवक कांग्रेस के नेता थाने पहुंचे और नर्सरी संचालक को छुड़ा कर लाए।
विज्ञापन
दिव्यांग नर्सरी संचालक भीकम ने बताया कि मंगलवार की रात को तस्वीर महल पर कुछ लोगों ने रात को खाना खाया। एक युवक के पास उसका लाइसेंसी हथियार भी था। यह लाइसेंसी हथियार किसी दूसरे युवक के पास चला गया।
विज्ञापन
इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस बीच यह भी सामने आया कि आरोपी पक्ष ने पौधों की नर्सरी से कुछ पौधे भी चुराए हैं। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए भीकम नाम के नर्सरी संचालक को बुला लिया। इसकी सूचना युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रूपेश पाठक को मिली तो वह अपने समर्थकों के साथ थाना सिविल लाइन पहुंच गए। उन्होंने थाना पुलिस को भरोसा दिलाया कि जब भी नर्सरी संचालक की आवश्यकता होगी वह हाजिर हो जाएगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed