{"_id":"60fc2f548ebc3e584a6cf4a6","slug":"aligarh1627139924","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रावणटीला स्थित चेतन आश्रम में साध्वी पुनीता चेतन के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में विवेक बंसल ने गुरु चेतनानन्द सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी और उनको नमन किया I
सर्वशक्ति सेवा संस्थान द्वारा श्री मंगलेश्वर मंदिर जयगंज में हुए आर्थिक रूप से कमज़ोर कन्या लक्ष्मी का विवाह राजेश संग संपन्न कराया I कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विवेक बंसल ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया I इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संतोष वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल छतारी वाले, मोनी अग्रवाल, कृष्णा कुमार वार्ष्णेय, दीपक सर्राफ़, भारतेंदु, बंसी गढ़वाड़ा, अतुल पचौरी, विशाल वार्ष्णेय आदि थे I इस विवाह के पुरोहित पंडित लोकेश शास्त्री थे I इसके बाद विवेक बंसल ने अवर लेडी ऑफ़ फातिमा स्कूल की संस्थापक सदस्या और अपनी शिक्षिका मदर स्टैनीलॉस की कब्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया I
विज्ञापन
विज्ञापन