{"_id":"60fc15c88ebc3e58625865f8","slug":"aligarh1627133384","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर के साथ फोटो भी है\n\nजलभराव से ध्वस्त हुई सड़कें, वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त\n\nजलभराव तो खत्म हो गया अब सड़कों में हुए गड्ढे कर रहे हैं परेशान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबर के साथ फोटो भी है जलभराव से ध्वस्त हुई सड़कें, वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त जलभराव तो खत्म हो गया अब सड़कों में हुए गड्ढे कर रहे हैं परेशान
विज्ञापन
अलीगढ़। 3 दिन पहले हुई बारिश के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़क के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसमें फंसकर वाहन चालक और राहगीर जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी नेताओं ने नगर निगम और विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर शहर में तस्वीर महल, रसल गंज चौराहा, लाल डिग्गी आदि स्थानों पर मरम्मत की मांग की है।
कांग्रेसी नेता गजेंद्र सिंह, अशोक शर्मा और ठाकुर पीके सिंह की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मंगलवार को लगातार बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति हो गई थी। जलभराव में से वाहन के लगातार गुजरने से सड़कों का तारकोल कमजोर हो गया और विभिन्न स्थानों से सड़कें उखड़ गई। अब जब जलभराव समाप्त हो गया है तो वाहनों के पहिए सड़कों पर पत्थर और कंक्रीट से फिसल रहे हैं। वहां हुए गड्ढों में फंस जाते हैं।
ध्वस्त सड़कें ही नहीं, खुले हुए नाले भी खतरा
अलीगढ़। शहर में केवल ध्वस्त सड़कें ही नहीं, खुले हुए नाले भी वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। असदपुर कयाम से एटा चुंगी की ओर जाने वाला रास्ता हो या शहर का सबसे प्रमुख मार्ग रामघाट रोड, यहां पर नालों के किनारे ना कोई ग्रिल है ना कोई संकेतक। जिससे जलभराव के समय यह और भी खतरनाक हो जाते हैं। समय-समय पर इन नालों में गिरकर मौत होने के मामले भी प्रकाश में आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन