फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महादान के साथ याद करें कारगिल के महाबलिदान को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर 26 जुलाई को, रक्तदानियों को टी शर्ट भेंटकर होगा सम्मान

महादान के साथ याद करें कारगिल के महाबलिदान को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर 26 जुलाई को, रक्तदानियों को टी शर्ट भेंटकर होगा सम्मान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को मलखान सिंह जिला अस्पताल के सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक रक्तदान शिविर और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में चिकित्सक रक्तदान के संबंध में आम जनमानस के मन में बनी भ्रांतियों को भी दूर करेंगे। चिकित्सकों ने भी अपील की है कि वह रक्तदान करके कारगिल के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। रक्तदान करने वाले महादानियों को शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से टी-शर्ट सम्मान स्वरूप भेंट की जाएगी। जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर सईद मोहम्मद कहते हैं कि रक्तदान के संबंध में अभी भी बहुत जागरूकता की आवश्यकता है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्तदान करके रक्तदानी न सिर्फ 4 लोगों का जीवन बचा सकते हैं बल्कि युद्ध में शहीद हुए जवानों को अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामकिशन कहते हैं कि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त शरीर में फिर से 24 घंटे में बन जाता है। इससे शरीर पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस आयोजन में शहर की विभिन्न संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। इसमें महेश्वरी क्रिएटिव क्लब, उड़ान सोसायटी, नागरिक चेतना समिति, पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा, स्वर साधना संस्था, जनहित मानव अधिकार एसोसिएशन, राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ, पूर्व सैनिकों का संगठन वेटरन इंडियन, हेल्प डेस्क इंडियन, समाजसेवी राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed