{"_id":"60fad0b38ebc3e585a76d3a7","slug":"aligarh1627050163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामघाट रोड की खराब हालत को लेकर सपा महिला सभा ने ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रामघाट रोड की खराब हालत को लेकर सपा महिला सभा ने ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी की महिला सभा द्वारा रामघाट पीएसी के पास जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर एसीएम द्वितीय अंजुम बी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सभा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर गुलिस्ताना के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कई महीनों से रामघाट रोड पीएसी के पास सड़क का एक हिस्सा बहुत खराब हालत में है।
बरसात के दिनों में यहां पर समस्या और भी गंभीर हो गई है। इस रास्ते से ताला नगरी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों मजदूर और कर्मचारी गुजरते हैं। साथ ही अतरौली, हरदुआगंज क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन अलीगढ़ आते हैं।
रास्ता खराब होने के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस को ध्यान में रखते हुए यहां जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। ज्ञापन देने के अवसर पर शबाना, रुखसाना, आरती आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन