{"_id":"60f971bc8ebc3e6d8363425c","slug":"aligarh1626960316","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में दी विधिक सेवा कार्यक्रमों की जानकारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शिविर में दी विधिक सेवा कार्यक्रमों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को खैर तहसील सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विधिक सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश विवेक संगल के दिशा निर्देशन में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, तहसील स्तर पर चलाई जा रही शासकीय योजनाओं एवं विधिक सेवा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। सावधान रहें और कोरोना गाइड लाइनों का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। अंत में शिविर में मौजूद वादकारियों, ग्रामीणों एवं महिलाओं को प्राधिकरण के स्वयंसेवकों ने पंपलेट एवं अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर तहसीलदार खैर उषा सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, पराविधिक स्वयं सेवक सुभाष गौड़, रश्मि शर्मा, रामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन