{"_id":"60f971b38ebc3e834152bf83","slug":"aligarh1626960307","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल पहले हुई पिता की हत्या, बेटी को नहीं मिल रहा इंसाफ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डेढ़ साल पहले हुई पिता की हत्या, बेटी को नहीं मिल रहा इंसाफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। डेढ़ साल पहले उसके पिता की हत्या हो गई। पिता द्वारा छोड़ी गई अमीर निशा स्थित दुकानों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। आरोपी सरेआम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस लेने के लिए निरंतर दबाव बना रहे हैं। शिकायत के बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
यह आरोप जोहराबाग निवासी युवती नगमा खान ने बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान लगाए। उन्होंने बताया कि उनके पिता हनीफ अहमद की अमीरनिशा में दुकान है। जहाँ वह भी पिता के साथ दुकान के कार्य मे हाथ बंटाती थी। 9 जनवरी 2020 को पिता लापता हुए तो गुमशुदी दर्ज करा दी गई । इसी बीच पिता की लाश केला नगर स्थित नाले ने 15 जनवरी को पड़ी मिली। पिता की मौत के बाद बेटी नगमा अपनी बहन के साथ दुकान पर बैठने लगी। पिता के अक्सर मिलने आने वाले व्यक्ति ने 5 सितंबर को दुकान के ताले तोड़ दिए और वहां रखा लाखो का माल कब्जे में ले लिया। आरोप है कि यह भी धमकी दी गई कि अभी तो पिता की हत्या कराई है, अब तुम्हारी करा दी जाएगी। दोनों बहन पुलिस के पास गई और पिता की हत्या की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की । इसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया, जहां से हुए आदेश के बाद क्वार्सी पुलिस ने 20 अप्रैल 2021 को आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की। नगमा ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन