{"_id":"60f7fb668ebc3e09f74d96e0","slug":"aligarh1626864486","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन से बात कर दीनदयाल अस्पताल में जल्द तैनात कराएंगे निश्चेतक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शासन से बात कर दीनदयाल अस्पताल में जल्द तैनात कराएंगे निश्चेतक
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते सीएमओ डॉक्टर आनंद उपाध्याय। साथ में सीएमएस डॉ एसके उपाध्याय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग..
विज्ञापन
शासन से बात कर जल्द तैनात कराएंगे निश्चेतक
सबहेड...
सीएमओ ने पं. दीनदयाल अस्पताल का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में जल्द ही निश्चेतक तैनात कराने का आश्वासन दिया है।
सीएमओ डॉ आनंद उपाध्याय ने बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीडियाट्रिक्स आईसीयू, आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था, कोविड टीका केंद्र आदि में जाकर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल के इंतजाम पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए पीकू की तैयारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल के आईसीयू में 57 बेड है, लेकिन अभी एक भी निश्चेतक तैनात नहीं है। सीएमओ ने शासन से बात कर निश्चेतक तैनात करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला के बुधवार के अंक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में निश्चेतक नहीं होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।