{"_id":"60f1962f8ebc3e8354533ebd","slug":"aligarh1626445359","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचकर कांग्रेसियों ने प्रियंका के समक्ष जाहिर किया असंतोष","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लखनऊ पहुंचकर कांग्रेसियों ने प्रियंका के समक्ष जाहिर किया असंतोष
विज्ञापन
अलीगढ़ की स्थिति के संबंध में प्रियंका गांधी को पत्र सौंपते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सक्सेना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। 16 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ में आगमन और सभी जिलों के पदाधिकारियों से संवाद कार्यक्रम के लिए अलीगढ़ से भी कांग्रेसी पदाधिकारी लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें वह कांग्रेसी भी शामिल हैं जिन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए निष्कासन की कार्रवाई की गई थी। बताया गया है कि जिले में पार्टी के अंदर पनप रहे असंतोष को असंतुष्ट नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष जाहिर किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने प्रियंका गांधी से प्रदेश कार्यालय पर मुलाकाल कर अलीगढ़ संगठन की स्थिति के संबंध में पत्र दिया।
विज्ञापन
पिछले दिनों जिला कांग्रेस कमेटी में और महानगर कांग्रेस कमेटी में हुए फेरबदल को लेकर भी लखनऊ में चर्चा होने की बात कही जा रही है।
प्रियंका गांधी का प्रत्येक जिले के कांग्रेसियों से अलग-अलग मिलने का कार्यक्रम है इसी क्रम में शुक्रवार की शाम को अलीगढ़ से कांग्रेसियों से मिलने का क्रम आ गया था। अलीगढ़ से लखनऊ पहुंचने वाले अन्य कांग्रेसी नेताओं में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रुपेश पाठक, विनोद पांडे, मुस्ताक अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी अरशान, असद फारुख, वीरी सिंह बंजारा, अजय शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन