{"_id":"60eeeaf78ebc3ebf2103c6a1","slug":"aligarh1626270455","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी के चलते दुनिया शिक्षण के लिए ऑनलाइन माध्यम पर निर्भर : कुलपति\n\nएएमयू में ओपन एथेंस रिमोट एक्सेस टूल के प्रयोग पर कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महामारी के चलते दुनिया शिक्षण के लिए ऑनलाइन माध्यम पर निर्भर : कुलपति एएमयू में ओपन एथेंस रिमोट एक्सेस टूल के प्रयोग पर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मौलाना आजाद पुस्तकालय द्वारा ईबीएससीओ सूचना सेवा, नई दिल्ली के सहयोग से अनुसंधान सहायता सेवाओं में ओपन एथेंस रिमोट एक्सेस टूल का उपयोग विषय पर आनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला का उद्देश्य महामारी के दौरान एएमयू के शिक्षकों और शोधकर्ताओं को किसी भी उपकरण (मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर) से किसी भी स्थान से ओपन एथेंस रिमोट एक्सेस टूल का प्रयोग करके पुस्तकालय संसाधनों तक पहुंच के लिए निर्बाध सेवाओं के प्रयोग का प्रशिक्षण प्रदान करना था।
कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि एएमयू का केन्द्रीय पुस्तकालय आधुनिकीकरण के साथ ही शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए डिजिटल एवं ई-संसाधनों तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यशाला सही समय पर आयोजित की जा रही है क्योंकि महामारी के कारण एकेडमिक दुनिया शिक्षण और अनुसंधान के लिए दूरस्थ एवं आनलाइन माध्यमों पर निर्भर है।
लाइब्रेरी की कार्यवाहक पुस्तकालय अध्यक्ष प्रोफेसर निशात फातिमा ने कहा कि डिजिटल पुस्तकालय निरंतरता सुनिश्चित कर रहे हैं क्योंकि कोविड ने शैक्षणिक गतिविधियों को रोक दिया है।
डिप्टी लाइब्रेरियन आसिफ फरीद सिद्दीकी ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय द्वारा दी जाने वाली अनुसंधान सहायता सेवाओं के बारे में बताया।
कार्यशाला में लगभग 270 शिक्षकों और शोधार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन