{"_id":"60eed78e8ebc3ebf537924c5","slug":"aligarh1626265486","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूजल सप्ताह","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
16 से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूजल सप्ताह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। निरंतर घटते भूगर्भ जलस्तर की समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन होगा। इस सप्ताह को सफल बनाने के लिए विभाग वार ज़िम्मेदारियाँ तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने बताया कि 16 जुलाई को भूगर्भ जल विभाग द्वारा मुख्य सरकारी भवनों कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील एवं विकास खण्ड मुख्यालयों पर पोस्टर, होर्डिग, बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 17 जुलाई को प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी द्वारा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी तहसील एवं विकास खण्ड मुख्यालयों पर भूजल गोष्ठी का आयोजन करेंगे।
इसके साथ ही जिला विज्ञान क्लब एवं नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कठपुतली, नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम किये जाएंगे। 18 जुलाई को कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तर पर जागरूक किसानों एवं ग्राम प्रधानों के साथ स्प्रिंकलर, ड्रिप सिंचाई एवं भूगर्भ जल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
19 जुलाई को माध्यमिक विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा, 20 जुलाई को प्राइमरी विद्यालयों में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा तथा महाविद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भूजल संरक्षण पर भाषण, चित्रकला, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय भूजल संरक्षण गोष्ठी का आयोजन होगा। इसके अलावा भूगर्भ जल रिचार्ज के लिए जनपद के शहरी क्षेत्रों में रूफटाॅप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को क्रियाशील के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन