{"_id":"60eed7878ebc3ec1ff090335","slug":"aligarh1626265479","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर, अतरौली एवं इगलास में लगेंगे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खैर, अतरौली एवं इगलास में लगेंगे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तहसील खैर, अतरौली एवं इगलास में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में लोगों को विधिक जानकारी के साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को तहसील परिसर खैर अथवा तहसील खैर के किसी ग्रामीण क्षेत्र में, 23 जुलाई को तहसील परिसर अतरौली अथवा तहसील अतरौली के किसी ग्रामीण क्षेत्र में एवं 27 जुलाई को तहसील परिसर इगलास अथवा तहसील इगलास के किसी ग्रामीण क्षेत्र में अपरान्ह 3ः30 बजे से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, तहसील स्तर पर जारी शासकीय योजनाओं, तहसील स्तर पर संचालित योजनाओं एवं विधिक सेवा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से शिविर में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-