{"_id":"60eed7808ebc3eb1574890ee","slug":"aligarh1626265472","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों ने किया महापौर और नगर आयुक्त को सम्मानित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पार्षदों ने किया महापौर और नगर आयुक्त को सम्मानित
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह को सम्मानित करते कार्यकारिणी सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षदों ने किया महापौर और नगर आयुक्त को सम्मानित
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के वार्डों में नई सफाई व्यवस्था लागू करने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों ने महापौर मोहम्मद फुरकान और नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह का स्वागत किया।
पार्षद वार्डो में साफ सफाई के लिए 30-30 तथा 22-22 सफाई कर्मचारियों का आवंटन कर नई सफाई व्यवस्था को लागू कराने पर पार्षदों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बुधवार को उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने महापौर मोहम्मद फुरकान और नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उपसभापति डाॅ मुकेश शर्मा ने कहा कि नगर आयुक्त ने पार्षदों की मन की पीड़ा को जानने का सराहनीय प्रयास किया और उसका समाधान भी निकाला है। इस अवसर पर विजय तोमर, सुरेंद्र पचौरी, राजेंद्र किशोर, हरिओम अग्रवाल, शेर सिंह सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन