फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब वार्ड में अधिकतम ३० और न्यूनतम २२ सफाई कर्मचारी

अब वार्ड में अधिकतम ३० और न्यूनतम २२ सफाई कर्मचारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
हेडिंग...
विज्ञापन
अब वार्ड में अधिकतम ३० और न्यूनतम २२ सफाई कर्मचारी सबहेड... कर्मचारियों की कमी की शिकायतों के बाद नई व्यवस्था लागू अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। अब महानगर के एक वार्ड में अधिकतम ३० और न्यूनतम २२ सफाई कर्मचारी होंगे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था में फेर बदल किया है। नए फैसले के माध्यम से वार्डों में एकरूपता लाने का भी प्रयास किया गया है।
नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने महानगर के २३ पार्षद वार्ड में अधिकतम ३० एवं ३४ पार्षद वार्ड में न्यूनतम २२ सफाई कर्मचारियों की संख्या निर्धारित की है। सफाई व्यवस्था से जुड़े ७४ स्थाई, ३८ संविदा एवं २७ आउटसोर्स कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण कई वार्डों में सफाई कार्य प्रभावित हो रही था। पार्षद लगातार शिकायत कर रहे थे। कार्यकारिणी की बैठक में भी यह मामला उठा था। पार्षदों के सुझाव पर सभी ८० पार्षद वार्ड में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि नवीन विस्तारित क्षेत्र के वार्डों में ४ से १० तक कर्मचारी थे। अब कर्मचारियों की संख्या को ११ व १२ किया गया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से शिकायतें दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed