फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू के सहकुलपति प्रो. जहीरुद्दीन सेवानिवृत हुए

एएमयू के सहकुलपति प्रो. जहीरुद्दीन सेवानिवृत हुए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
एएमयू के सहकुलपति प्रो. जहीरुद्दीन सेवानिवृत हुए
एएमयू के सह कुलपति प्रोफेसर जहीरूद्दीन के सेवानिवृत्त होने पर उनका फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन करते कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर जहीरुद्दीन बुधवार को सेवानिवृत हो गए। उन्हें विदाई समारोह के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन
प्रो. जहीरुद्दीन की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि प्रो. जहीरुद्दीन अपने कर्तव्यों को पूरी लगन से करने के बाद अच्छे स्वास्थ्य के साथ सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
उन्होंने अध्यक्ष, डीन और अन्य पदों के रूप में बहुत सक्रिय रूप से काम किया। कुलपति ने कहा कि प्रो. जहीरुद्दीन ने सभी प्रशासनिक और शैक्षणिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।
विज्ञापन
कुलपति ने आगे कहा कि जब भी जरूरत होगी हम उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी सेवाएं लेंगे। प्रोफेसर जहीरुद्दीन ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। प्रो. जहीरुद्दीन विधि संकाय के अध्यक्ष और डीन रह चुके हैं। विदाई समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों सहित परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed