फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जेएन मेडिकल कालेज में ओपीडी सेवाएं 12 जुलाई से फिर से शुरू सीमित मरीजों की संख्या के साथ काम शुरू होगा

जेएन मेडिकल कालेज में ओपीडी सेवाएं 12 जुलाई से फिर से शुरू सीमित मरीजों की संख्या के साथ काम शुरू होगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कालेज में आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) सेवाएं 12 जुलाई से सभी मरीजों के लिए फिर से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर हारिस एम. खान ने बताया कि जो विभाग सभी कार्य दिवस में खुले रहेंगे उनमें ईएनटी विभाग ओपीडी, बाल रोग विभाग,रेडियो डायग्नोसिस, आर्थोपेडिक सर्जरी, त्वचा रोग विज्ञान, मस्तिष्क रोग, सामान्य सर्जरी, मेडीसिन विभाग, मेडिसिन, फालो-अप, टीबी और छाती रोग, प्लास्टिक सर्जरी, मातृत्व और स्त्री रोग, एएनसी, रेडियोथेरेपी, एनेस्थिसियोलॉजी एनेस्थिसियोलॉजी, जीएस फालो-अप क्लिनिक,कार्डियोलाजी सुपर स्पेशियलिटी और नेत्र विभाग शामिल हैं। इन विभागों की ओपीडी में प्रतिदिन 70 मरीज देखे जाएंगे।
अन्य विभाग जो निर्धारित दिन खुलेंगे। इनमें 30 मरीज 1 दिन में देखे जाएंगे - वेल बेबी क्लिनिक (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार), -मधुमेह और एंडोक्रिनोलाजी (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) -स्पोर्ट्स एंड आर्थाेस्कोपी सुपर स्पेशलिटी (मंगलवार) - ट्यूमर क्लिनिक-सुपर स्पेशियलिटी (मंगलवार) - स्पाइन क्लिनिक-सुपर स्पेशियलिटी (गुरुवार) - बाल चिकित्सा आर्थो क्लिनिक-सुपर स्पेशलिटी (सोमवार) - आर्थो प्लास्टिक हिप और घुटने-सुपर स्पेशलिटी (बुधवार) - फिजियोथेरेपी, कार्यशाला (पूरा दिन), -दर्द क्लिनिक ( बुधवार और शनिवार), - जीएस स्पेशल ओपीडी (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार) - न्यूरोसर्जरी (सोमवार, बुधवार और शनिवार) - सीटीवीएस (मंगलवार और शुक्रवार) - नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी (सोमवार) - रुमेटोलाजी सुपर स्पेशियलिटी (शनिवार) -न्यूरोलाजी सुपर स्पेशलिटी (बुधवार) - जीई क्लिनिक-सुपर स्पेशियलिटी (शुक्रवार) - बाल चिकित्सा सर्जरी (सोमवार और शुक्रवार) - बांझपन क्लिनिक-सुपर स्पेशियलिटी (शनिवार) कोविड की रोकथाम के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी ओपीडी सेवाओं को पूर्व में निलंबित कर दिया गया था और स्वास्थ्य कर्मियों को कोेविड 19 की व्यवस्था करने के लिए नियुक्त किया गया था। इस बीच, जेएनएमसी के डाक्टर अपने सभी मरीजों को टेलीफोन परामर्श प्रदान कर रहे थे। केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधों को चरणबद्ध तरीके से उठाने की अनुमति मिलने के बाद अब ओपीडी शुरू की जा रही है
विज्ञापन
-प्रोफेसर हारिस एम खान,चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed