फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्रों का प्रतिनिधिमंडल जयंत चौधरी से मिला, सर सैयद का चित्र भेंट किया

एएमयू छात्रों का प्रतिनिधिमंडल जयंत चौधरी से मिला, सर सैयद का चित्र भेंट किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्रों का प्रतिनिधिमंडल जयंत चौधरी से मिला, सर सैयद का चित्र भेंट किया
जयंत चौधरी से मुलाकात करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल उन्हें सर सैयद का चित्र भेंट करते हुए - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। एएमयू के पूर्व एवं मौजूदा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी  के आवास पर पहुंचा और जयंत चौधरी से मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने स्वर्गीय अजित सिंह के  निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और आगामी चुनाव पर विस्तार से चर्चा की।  छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने सर सैयद अहमद खान का चित्र भेंट किया। जयंत चौधरी ने जनमानस से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर छात्रों के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
एएमयू छात्रों के प्रतिनिधि प्रतिनिधि मंडल में एएमयू रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शहंशाह खान, पूर्व उपाध्यक्ष फहीम अख्तर कादरी एवं छात्र संघ के पूर्व केबिनेट जानिब हसन मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष युवा रालोद के अध्यक्ष नीरज शर्मा, खैर के पूर्व ब्लाक प्रमुख जोगिंदर सिंह ,इगलास के पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरपाल सिंह दिवाकर ,ओपी चौधरी, नेता हबीब आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed