फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बच्चा चोरी से रोकने को जंजीर से बांधे बच्चे

बच्चा चोरी से रोकने को जंजीर से बांधे बच्चे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा इलाके के क्वार्सी बाईपास स्थित सरोज नगर कॉलोनी के बाहर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवार अपने बच्चों को लोहे की जंजीर और ताले में जकेड़ कर रखने को मजबूर हैं। इस दृश्य को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है और लोग इसे मानव क्रूरता की नजर से भी देखते हैं। लेकिन बच्चों को इस क्रूरता के साथ रखने के लिए उनके मां बप भी मजबूर हैं। उनका कहना है कि 2 हफ्ते पूर्व रात को सोते वक्त उनकी एक 2 वर्ष की मासूम बच्ची को बच्चा चोर चोरी कर ले गए। जिसका मुकदमा पुलिस थाने में दर्ज तो हो गया। लेकिन अभी तक पुलिस उसका कोई सुराग नहीं हो खोज सकी है। बच्चा चोर गैंग के भय से मां-बाप मासूम बच्चों को क्रूरता भरी नींद देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
दरअसल अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना इलाके के क्वार्सी बाईपास स्थित सरोज नगर, गली नं 6 के नजदीक नीलाधर और राजा नाम के बंजारों व लोहार के परिवार झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि विगत 22 जून की रात्रि 3-4 के बीच झुग्गी के बाहर मां के साथ सो रही करीब 2 वर्ष की मासूम बेटी शिवानी को बच्चा चोर गैंग चोरी कर ले गया। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। मामले में मुुकदमा दर्ज कर लिया गया। लेकिन करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का पुलिस कोई भी सुराग नहीं खोज सकी है। परिजनों का कहना है कि अब बच्चों को लेकर बहुत डर लगता है कि कहीं, इन बच्चों में से कोई बच्चा चोरी न हो जाये। इसी लिए दिन हो या रात,,,जब भी घर बड़े सदस्य नींद लेते हैं तो बच्चों को चार पाई पलंग में लोहे की जंजीर और ताले में जकेड़ देते हैं। जिससे कि कोई उन्हें एक दम चोरी न कर सके। हालांकि यह भी कहा कि बच्चों को इससे पीड़ा होती है। बच्ची के परिजनों ने भड़ास निकालते हुए कहा कि अगर हम अमीर होते तो हमारी सुनी जाती, हम गरीबों की कौन सुनेगा। बच्चे सुरक्षित रहें और रात को सोते समय उठाकर कोई न ले जा सके, इसलिए मां-बाप को दिल पे पत्थर रखकर अपने बच्चों के बचपन को जंजीरों में कैद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बाइट --रेखा (बच्ची की माँ) बाइट --लीलाधर (बच्ची का परिजन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed