{"_id":"60e542218ebc3eec6a726021","slug":"aligarh1625637409","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने दिलीप कुमार को दी थी डीलिट की उपाधि","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने दिलीप कुमार को दी थी डीलिट की उपाधि
विज्ञापन
दिलीप कुमार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता व ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने डीलिट की उपाधि प्रदान की थी। हालांकि इसको लेने के लिए वह दीक्षांत समारोह में आ नहीं सके थे। दिलीप कुमार का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से विश्वविद्यालय और सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी और एएमयू उर्दू एकेडमी के पूर्व डायरेक्टर डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि सन 2002 में तत्कालीन कुलपति डॉक्टर हामिद अंसारी के कार्यकाल में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। इसमें दिलीप कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। इस समारोह में ही उनको डीलिट की उपाधि प्रदान की जानी थी। लेकिन आवश्यक कारणों के चलते वह मुंबई से अलीगढ़ नहीं आ सके थे। बाद में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने मुंबई जाकर उन्हें उपाधि प्रदान की। दिलीप कुमार ने दीक्षांत समारोह के लिए छात्रों को शुभकामना संदेश भी भेजा था, जिसे समारोह के दौरान प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कुलपति रहे लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह के छोटे भाई नसीरुद्दीन शाह ने दिलीप कुमार के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया। दिलीप कुमार के निधन से अलीगढ़ के सिनेमा प्रेमियों में भी शोक की लहर है। माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने बताया कि अलीगढ़ के ही रहने वाले पटकथा लेखक मनोज संतोषी ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन