फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर होगी गैंगस्टर की कार्यवाही

जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर होगी गैंगस्टर की कार्यवाही

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ। जहरीली शराब कांड में पुलिस ने अब तक 30 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। अब पुलिस आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई जल्द शुरू करेगी।
विज्ञापन
जिले में जहरीली शराब के सेवन से करीब 109 लोगों की मौत हुई थी। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिछले एक माह में शराब प्रकरण में आठ मामलों में 30 आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इनमें एक लाख का इनामी ऋषि शर्मा, 50 हजारी विपिन यादव के साथ-साथ अनिल चौधरी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब पुलिस जल्द ही आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी करेगी। पुलिस पहले आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकद्दमा दर्ज कर उसे तामिल कराएंगी और फिर गैंगस्टर कोर्ट में इस मामले को पेश करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होगी। उन्होंने कहा कि आरोपितों के खिलाफ रासुका की भी कार्रवाई होगी, इस कांड के किसी भी आरोपित को बक्शा नहीं जाएगी। अब तक पुलिस ने इस मामले के आरोपितों की करीब 120 करोड की संपति चिन्हित की है। 42 बैंक खाते फ्रीज किए हैं। गैंगस्टर कार्यवाही पूर्ण होने के बाद सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed