{"_id":"60dc787b8ebc3ee2215b53d0","slug":"aligarh1625061499","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 11 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण की गुणवत्ता की होगी तकनीकी जांच","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 11 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण की गुणवत्ता की होगी तकनीकी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। ज़िले के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष 2018-19 व 2019-20 में स्वीकृत 11 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण अंतिम दौर में है। जल्द ही इन्हें संबंधित ग्राम पंचायतों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इससे पूर्व इन सभी के निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच के निर्देश जारी हो गए हैं। सीडीओ ने जांच की जिम्मेदारी जिला ग्राम्य विकास विभाग व जिला पंचायत के अभियंताओं को सौंपी है। उन्हें एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थलों की कमी को देखते हुए वर्ष 2018-19 व वर्ष 2019-20 में 11 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण शुरू कराया था। इनमें चंडौस के गांव पेराई, टप्पल के गांव बसेरा, अकराबाद के गांव जिरोली हीरा सिंह, लोधा के गांव मडराक, खैर के गांव बांकनेर, लोधा के गांव अटलपुर, बिजोली के गांव बडेसरा, धनीपुर के गांव केशोपुर गडराना, खैर के गांव उसरह, मीरपुर दहोड़ा व मदनपुर में बन रहे अंत्येष्टि स्थल शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि इन सभी अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण अंतिम दौर में है। इससे पूर्व निर्माण की तकनीकी जांच कराई जा रही है। इसके लिए जिला ग्राम्य विकास विभाग के 7 एई व 4 अभियंता जिला पंचायत के नामित किये गए हैं। इन सभी को स्थलीय सत्यापन कर एक सप्ताह में डीपीआरओ को रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन