{"_id":"60dc727f8ebc3ebb653dce4d","slug":"aligarh1625059967","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चलाकर पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि का कांग्रेसियों ने किया विरोध\n\nमैरिस रोड से शुरू हुआ जुलूस विरोध प्रदर्शन विभिन्न हिस्सों से होता हुआ मैरिस रोड पर ही समाप्त हुआ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रिक्शा चलाकर पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि का कांग्रेसियों ने किया विरोध मैरिस रोड से शुरू हुआ जुलूस विरोध प्रदर्शन विभिन्न हिस्सों से होता हुआ मैरिस रोड पर ही समाप्त हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूल्य वृद्धि और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन जुलूस मैरिस रोड से प्रारम्भ हुआ।इसके बाद सेंटर प्वाइंट चौराहा, समद रोड, रामघाट रोड, किशनपुर, क्वार्सी पुरानी चुंगी, बेगपुर, केला नगर चौराहे होते हुए वापस मैरिस रोड पहुंचा I प्रदर्शनकारी हाथों में भाजपा सरकार विरोधी तख्तियां, नारेबाज़ी करते हुए, रिक्शा चलाते हुए इस विरोध प्रदर्शन में चल रहे थे I
समापन स्थल पर विवेक बंसल ने कहा कि देश लगभग 15 माह से कोरोना संकट से जूझ रहा है। छोटे व्यापर ठप हो गए हैं और रोज़गार समाप्त होने से लाखों लोग बेरोज़गार हो गए हैं। लेकिन भाजपा पेट्रोल डीज़ल की कीमतें बढाकर खुलेआम लूट रही है। इनकी कीमतें बढ़ने से अधिकाँश आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी आसमान छू रही हैं I
विज्ञापन
इस अवसर पर माया गुप्ता, ठा. संतोष सिंह, डा. शेरपाल सविता, शहजाद हुसैन, विजय सैनी, पप्पू अल्वी, हुसैन रज़ा, इमरान शरीफ़, सलमान अल्वी, जावेद ज़फ़र, हसरत लियाक़त, सिराज अली, वसीम खान, डा. साजिद चौधरी, वसीम मलिक, बाबू खान, साबिर अहमद, अजमेरी मलिक, बाबुद्दीन, डा. धर्मेन्द्र लोधी, मोहनलाल पप्पू, अजय धनगर, अमजद हुसैन, बिजेंद्र सिंह बघेल, सीपी गौतम, सागर सिंह तोमर, मोहम्मद शाज़ेब, हनी यादव, नादिर खान, मोहम्मद अशफाक, ज़मीर अहमद, जितेन्द्र कुमार, मोहम्मद सुहेब, लटूरीमल अग्रवाल, शाहिद खान, मोहम्मद अनवार, कासिम अली, आनंद बघेल, मोहम्मद शाहिद, डा. राकेश सारस्वत, मुबश्शिर अली, बॉबी वसी, गोपाल मिश्रा, कृष्ण प्रताप सिंह, ज़फरुद्दीन गददी, ताज मोहम्मद मेव, विन्सेंट जोयल, एमएल शर्मा, मोहम्मद असलम, बिरजू जाटव, अतर सिंह, पुलकित पाठक, मेराज अहमद, अनिल सिंह चौहान, प्रदीप रावत, अखिलेश शर्मा, नितेश कुमार, संदीप दिवाकर, पिंकू बघेल, शोएब खान, परवेज़ खान, जावेद साबिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन