{"_id":"60dc72728ebc3e90ba777726","slug":"aligarh1625059954","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर पर करने को वार, जेएन मेडिकल कॉलेज है तैयार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तीसरी लहर पर करने को वार, जेएन मेडिकल कॉलेज है तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज मैं ऑक्सीजन आपूर्ति की छमता ऑक्सीजन युक्त बेड की क्षमता और अन्य उपकरण की वृद्धि होने के बाद कहा जा रहा है कि महामारी की तीसरी रहर के लिए पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या अब 250 से 500 हो गई है। कुलपति द्वारा 874 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार करने वाले नए प्लांट का उद्घाटन किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्टाफ में उत्साह है। इसके अलावा महामारी की दोनों लहर के दौरान भी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को काफी अनुभव हुआ है। इस दौरान नए ऑक्सीजन प्लांट के अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की संख्या भी मेडिकल कॉलेज में बढ़कर 40 तक हो गई है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि जेएन मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में उच्च क्षमता वाले आक्सीजन उत्पादन प्लांट का कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर द्वारा गत सोमवार को उद्घाटन किया था। प्लांट में प्रति मिनट 874 लीटर आक्सीजन पैदा करने की क्षमता है, जो एक बार में 250 मरीजों के लिए पर्याप्त होगी। इसकी लागत 1.41 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त 7 लाख रुपये इसकी बिजली उपकरणों के कार्यों में खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
ट्रायल पूरा होने को, परिणाम बहुत सकारात्मक रहे
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज में भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई को वैक्सीन के ट्रायल का काम करीब-करीब समाप्त होने को है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक ट्रायल बहुत सकारात्मक और उम्मीदों के मुताबिक रहा। इस ट्रायल का सारा विवरण इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन