{"_id":"60dc6cb58ebc3eba71538adb","slug":"aligarh1625058485","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं को खतरे में डालकर उपचार किया, डाक्टर्स बधाई के पात्र : कुलपति","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्वयं को खतरे में डालकर उपचार किया, डाक्टर्स बधाई के पात्र : कुलपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। डॉक्टर्स डे के अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने उन सभी चिकित्सक और चिकित्सा जगत के लोगों को बधाई दी है जिन्होंने महामारी के दौरान अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
प्रोफेसर तारिक मंसूर स्वयं भी वरिष्ठ सर्जन हैं और प्रसिद्ध जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी रहे हैं। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि महामारी के दौरान जिस प्रकार डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने स्वयं को खतरे में डालकर मरीजों की चिकित्सा की वह सराहनीय है।
इस कार्य में बहुत से डॉक्टरों ने स्वयं का भी बलिदान कर दिया, लेकिन दूसरों की जान बचाने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज में भी महामारी के दौरान सबसे बेहतर उपाय किए गए। इस बीच हमने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता को बढ़ाया है। साथ ही नए उपकरण भी लाए हैं, जिससे महामारी की कोई नई लहर आती है तो हम उसका बेहतर से बेहतर मुकाबला कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान भी जेएन मेडिकल कॉलेज में आवश्यक सर्जरी, प्रसव कार्य, इमरजेंसी का संचालन होता रहा। मरीजों को उपचार मिलने में परेशानी नहीं होने दी गई।
यह सब कुछ हमारे योग्य और समर्थ डॉक्टर की बदौलत ही संभव था। हमारे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ इसी समर्पण की भावना से आगे भी कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन