फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   साइबर ठगी करने वाले से 20 हजार रुपए पीड़ित को वापस कराए जिले की साइबर टीम को आरोपी तक पहुंचने में मिली सफलता, पीड़ित ने आभार जताया

साइबर ठगी करने वाले से 20 हजार रुपए पीड़ित को वापस कराए जिले की साइबर टीम को आरोपी तक पहुंचने में मिली सफलता, पीड़ित ने आभार जताया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। जिले की पुलिस साइबर सेल टीम द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हुए एक पीड़ित को 12 घंटे के अंदर कार्यवाही करते हुए उसके पैसे वापस कराए हैं
विज्ञापन
गत 22 जून को हरदुआगंज के गांव जारौठी के रहने वाले कोमल सिंह ने एसएसपी को पत्र देकर शिकायत की थी कि एक अनजान व्यक्ति ने उसका परिचित बन कर 20 हजार रुपए की ठगी कर ली है। यह ठगी ऑनलाइन माध्यम से की गई है। इसके बाद एसएसपी ने पूरा मामला पुलिस की साइबर सेल को सौंप दिया। साइबर सेल टीम ने संबंधित नंबर और इंटरनेट लिंक को ट्रेस करके ठगी करने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया। जब आरोपी तक पुलिस पहुंच गई तो आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया और माफी मांगने के साथ-साथ ठगे गए पैसे वापस करने की बात कही।
विज्ञापन
साथ ही आरोपी ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वह अब जीवन में कभी भी ऐसा काम नहीं करेगा। क्योंकि वह यह सोच रहा था के ऑनलाइन माध्यम से ठगी करने के बाद उसे कोई पकड़ नहीं पाएगा। पुलिस ने आरोपी का व्यवहार और उसके द्वारा पैसे वापस किए जाने को देखते हुए उसके प्रति लचीला रवैया अपनाया। पीड़ित को उसके पैसे वापस मिले इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 39 हजार उड़ाए अलीगढ़। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जालसाज ने एटीएम कार्ड बदलकर एक महिला के खाते से हजारों रुपए की नकदी उड़ा दी। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली अफ्शा पत्नी राशिद ने पुलिस को बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक समद रोड पर खाता है। वह पिछले दिनों जिला पंचायत परिसर स्थित एटीएम से रुपए निकालने गई थी। तभी एक व्यक्ति ने कहा कि पैसे मैं निकाल देता हूं। इस बीच उसने एटीएम बदल दिया। इसके बाद उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया और उसके खाते से 39500 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसको इस बात की जानकारी हुई। स्टेट बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर बात करने पर पता चला कि उस ट्रांजैक्शन पर जबर सिंह का नाम दर्ज है।
पीड़ित महिला ने एसएसपी को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने एटीएम में लगे सीसीटीवी के आधार पर इलाका पुलिस को जांच करने और कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed