फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   माफिया ऋषि और विपिन को केमिकल कारोबारी कपूर से मिलवाने वाला गौतम गिरफ्तार पुलिस अब कर रही है रिमांड पर लेने की तैयारी, कई एवं राज होंगे उजागर

माफिया ऋषि और विपिन को केमिकल कारोबारी कपूर से मिलवाने वाला गौतम गिरफ्तार पुलिस अब कर रही है रिमांड पर लेने की तैयारी, कई एवं राज होंगे उजागर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। जहरीली शराब कांड में माफिया ऋषि और विपिन की मुलाकात मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाले कारोबारी बिजेंद्र कपूर से मुलाकात करवाने वाला गौतम कुमार को हरदुआगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इसको भी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। गौतम ताल नगरी में नकली घी फैक्ट्री की आड़ में जहरीली शराब बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जहरीली शराब कांड के सभी प्रमुख आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बड़े माफिया का सहयोग करने वाले कारोबारी और अन्य अपराधी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं । पुलिस अब इन को रिमांड पर लेकर इनके कारोबारी ताल्लुकात और इनके आपूर्तिकर्ताओं तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। कुछ छोटे-मोटे माफिया के कारिंदे बचे हैं उनकी गिरफ्तारी चल रही है।
विज्ञापन
इसी क्रम में पुलिस ने वांछित चल रहे गौतम कुमार पुत्र कुंवर पाल सिंह प्रजापति निवासी मोहल्ला चौधरी खैर थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर वर्तमान पता चिलकौरा रोड, मनराज कॉलोनी, रामघाट रोड थाना क्वार्सी को गिरफ्तार किया है। इसको कासिमपुर रोड पर शेरगढ़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतम कुमार पर थाना हरदुआगंज में धारा 272, 273, 120 बी, 60 ए, 62 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा अकराबाद में भी 420, 167, 468, 471, 272, 273, 120 बी और 60 ए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही इसको भी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद इस जहरीली शराब कांड के कुछ और राज उजागर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed