{"_id":"60c899528ebc3e330a1c486a","slug":"aligarh1623759186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में एएमयू को भारतीय विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान\n\nक्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जैविक विज्ञान, फार्मेसी एवं फार्माकोलाजी में चौथा स्थान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में एएमयू को भारतीय विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जैविक विज्ञान, फार्मेसी एवं फार्माकोलाजी में चौथा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के क्षेत्र में,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालयों में दूसरा और जैविक विज्ञान तथा फार्मेसी एवं फार्माकोलाजी विषय में चौथा स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
हाल ही में जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में, एएमयू को भारतीय और वैश्विक उच्च शिक्षा परिदृश्य में यह स्थान दिया गया है। इंजीनियरिंग-पेट्रोलियम श्रेणी में 101-150 वैश्विक बैंड के साथ सभी भारतीय संस्थानों में एएमयू चौथे स्थान पर हैं। जबकि देश के फार्मेसी और फार्माकोलॉजी संस्थानों में एएमयू को 11वां स्थान दिया गया है और वैश्विक संस्थानों में 301-350 बैंड में रखा गया है।
इसी प्रकार जैविक विज्ञान में, यह सभी भारतीय संस्थानों में 12 वें स्थान पर है और इसे 501-550 के वैश्विक बैंड में रखा गया है।
कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा है कि एएमयू एक बार फिर राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख शिक्षण संस्थान के रूप में उभरा है। विश्वविद्यालय समुदाय को प्रसन्नता होगी कि एएमयू शिक्षक, छात्र और शोधार्थी कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद विश्वविद्यालय को शिक्षा के बेहतर केंद्र के रूप में समेकित करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को सक्षम वैज्ञानिक, इंजीनियर, शिक्षक और नेता बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
विश्वविद्यालय रैंकिंग समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एम सालिम बेग ने कहा कि क्यूएस रैंकिंग ने अकादमिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता तथा विद्वानों के वैश्विक सर्वेक्षण, शोध उद्धरण और एच-इंडेक्स के आधार पर एएमयू को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग उच्च शिक्षा और अनुसंधान की वैश्विक स्थिति का पता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन