फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ के युवाओं की बनायी शार्ट फिल्म ने दो अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीते जूही और जमाल नाम की इस फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ में हुई , 6 महीने की बेसहारा मासूम बच्ची पर आधारित है फिल्म

अलीगढ़ के युवाओं की बनायी शार्ट फिल्म ने दो अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीते जूही और जमाल नाम की इस फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ में हुई , 6 महीने की बेसहारा मासूम बच्ची पर आधारित है फिल्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ के युवाओं की बनायी शार्ट फिल्म ने दो अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीते


जूही और जमाल नाम की इस फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ में हुई , 6 महीने की बेसहारा मासूम बच्ची पर आधारित है फिल्म
छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्म का पोस्टर - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई एक फिल्म ने एक साथ दो अंतरराष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
जूही और जमाल नाम की यह फिल्म कई इंटरनेशनल फेस्टिवल में भेजी गई थी। इस शॉर्ट फिल्म ने टैगोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विमेंस फिल्म कैटेगरी में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड हासिल किया है। जूही और जमाल का निर्माण ड्रीम्स स्लेव एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इसका निर्देशन अलीगढ़ के रहने वाले साहिल सिंह ने किया है। यह फिल्म अब तक 6 फिल्म समारोह में शिरकत कर चुकी है।
विज्ञापन
इसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का फिल्मसाज 2019, दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फिल्म फेस्टिवल 2020, कोलकाता शॉर्ट्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2020, छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय शार्ट फिल्म फेस्टिवल 2021 पूणे , टैगोर अंतरराष्ट्रीय शोर्ट फिल्म फेस्टिवल 2021 शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल और सन ऑफ़ द ईस्ट अवार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू ड्रामा क्लब की पूर्व सचिव और जनसंचार की छात्रा रहीं रजिया खानम कहती है कि फिल्म में जमाल की मुख्य भुमिका खुद सलिल सिंह ने निभाई है। साथ में मोनिका चौधरी, सहायक किरदारो में प्रशांत राज, आस्था शर्मा, फराज़ रिजवी, कप्तान भारती और राहुल कुमार हैं।
फिल्म को संबित मिश्रा अलीगढ़ में शूट किया है। बेसहारा मासूम बच्ची की है कहानी जूही और जमाल की कहानी एक 6 महीने की मासूम बच्ची के इर्द गिर्द घूमती है जिसको उसके माँ बाप ने बेसहारा छोड़ दिया था। यह इत्तेफाक से जमाल को मिल जाती है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है। इस फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ में ही 2019 में पूरी हुई और इसके बाद से इसे फिल्म समारोह में भेजना शुरु किया गया।
Trending Videos

अलीगढ़ के युवाओं की बनायी शार्ट फिल्म ने दो अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीते


जूही और जमाल नाम की इस फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ में हुई , 6 महीने की बेसहारा मासूम बच्ची पर आधारित है फिल्म
छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्म का पोस्टर - फोटो : Amar Ujala
छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed