{"_id":"60afd1988ebc3e03f66eeb47","slug":"aligarh1622135192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के भतीजे का सड़क दुर्घटना में निधन, प्रियंका गांधी ने शोक जताया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कांग्रेस नेता के भतीजे का सड़क दुर्घटना में निधन, प्रियंका गांधी ने शोक जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महानगर कांग्रेस कमेटी अलीगढ़ के अध्यक्ष परवेज अहमद के बड़े भाई इश्तियाक अहमद खान उर्फ दुलारे मियां के पुत्र करीम अहमद खान का अलीगढ़ से लखनऊ जाते समय कन्नौज के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीम अहमद खान लखनऊ में एमबीबीएस के बाद इंटर्नशिप कर रहे थे। उनके निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू के प्रतिनिधि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी अलीगढ़ मुकेश धनगर ने शोक संतप्त परिवार के यहां पहुंच कर सांत्वना दी।उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी की संवेदना इस परिवार के साथ है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी रूही ज़ुबैरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह, महासचिव दिनेश शर्मा, विनोद पांडे एम एल पापा मुस्ताक अहमद हेमंत शर्मा ठाकुर आनंदपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन