{"_id":"60afa9338ebc3ed71b435a46","slug":"aligarh1622124851","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महामारी में सौंदर्य के कारोबार की बिगड़ रही सूरत\n\nशहर के ब्यूटी पार्लर संचालक महिलाओं को हालात के संवरने का है इंतजार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महामारी में सौंदर्य के कारोबार की बिगड़ रही सूरत शहर के ब्यूटी पार्लर संचालक महिलाओं को हालात के संवरने का है इंतजार
विज्ञापन
निधि, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महामारी के चलते बनी परिस्थितियों के कारण शहर में ब्यूटी पार्लर संचालक महिलाओं के लिए भी जटिल स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
नाम मात्र के आयोजन और सभी प्रकार की अन्य गतिविधियां बंद होने के चलते उनका व्यापार ठहर गया है। अब उन्हें कोरोना कर्फ्यू के समाप्त होने का इंतजार है। ब्यूटी पार्लर संचालक कुछ महिलाओं के सामने तो आर्थिक संकट भी आ गया है।
महामारी में सभी कारखाने और कामों पर असर पड़ा। इसी में ब्यूटी पार्लर का काम भी ठप हो गया । लेकिन अब घटते हुए कोरोना के मामले देखते हुए लगता है कि जल्द सब सही होगा और ब्यूटी पार्लरों में फिर से रौनक आ जाएगी।
निधि, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट
न पार्टी हो रही है। सगाई, बर्थडे सेलिब्रेशन, मैरिज एनिवर्सरी कुछ भी नहीं हो रहा है। जो शादियां हो भी रही हैं उसमें भी 20 मेहमान आ रहे हैं। इन सभी के चलते सजने और संवारने का अवसर ही नहीं बन पा रहा है। लेकिन अब कोरोना कर्फ्यू के समाप्त होने पर हमें पूरी उम्मीद है कि कारोबार फिर से पटरी पर आ जाएगा। क्योंकि हमसे बहुत से लोग जुड़े हुए हैं। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट सप्लाई करने वालों से लेकर वेडिंग एजेंट तक हम से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रिया मीनाक्षी, मेकअप कलाकार
प्रिया मीनाक्षी मेकअप कलाकार
- फोटो : Amar Ujala
प्रिया मीनाक्षी मेकअप कलाकार