{"_id":"60633bc18ebc3e59274e0e4c","slug":"aligarh1617116097","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्रा का लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रवेश के लिये चयन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएमयू छात्रा का लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रवेश के लिये चयन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेन्स कालेज की छात्रा आरियाना इंसिया हसन का लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएससी) का चयन हुआ है।
विज्ञापन
आरियाना राजनीति विज्ञान की बीए फायनल की छात्रा हैं। उनका सत्र 2021-22 के लिए एमएससी मानवाधिकार एवं राजनीति पाठ्यक्रम में चयन हुआ है।
डा. सबिहा अहमद और साजिद हसन की बेटी आरियाना हसन ने कड़ी मेहनत और समर्पण से अपने परिवार और विश्वविद्यालय के लिए यह सफलता अर्जित की है।