फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले कोहिनूर मंच पर रियलिटी शो और बॉलीवुड नाइट में दर्शक झूमे

कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले कोहिनूर मंच पर रियलिटी शो और बॉलीवुड नाइट में दर्शक झूमे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में बुधवार की रात कोहिनूर मंच पर टैलेंट आईएनसी के कलाकारों ने रियलिटी शो और बॉलीवुड नाइट से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम प्रशासन डीपी पॉल ने दीप प्रज्वलित करके किया। सबसे पहले मंच पर कृष्णा डांस एकेडमी के बाल कलाकारों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों की बहुत सराहना मिली। इसके बाद गगन डांस एकेडमी के बाल कलाकारों ने सवेरे सवेरे स्कूल चले हम प्रस्तुति करके देखने वालों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
इन्हीं बच्चों ने कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले प्रस्तुत किया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में अरब की नृत्य शैली बैली डांस को प्रसिद्ध बैली डांसर दीपाली वशिष्ठ ने प्रस्तुत किया। जिसको बहुत पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन आइडल में 4 रनर अप रह चुकी अंकिता मिश्रा ने तेरी दीवानी प्रस्तुत किया तो कोहिनूर पंडाल में माहौल सूफियाना हो गया। इसके बाद अंकिता मिश्रा ने दिल से रे, तितलियां बरगा आदि गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। इंडियन आईडल नहीं प्रस्तुति दे चुकी अंजूषा शर्मा ने भी पंजाबी गानों को अपने ही अंदाज में प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम का संचालन हरनीत गुगनानी ने किया। इस अवसर पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपानी, नुमाइश के प्रधान लिपिक पीयूष साराभाई आदि मौजूद थे। हास्य कवि सम्मेलन स्थगित हुआ अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर बुधवार की रात को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होना था। प्रदर्शनी के प्रधान लिपिक पीयूष साराभाई ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से कवि सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया और रियलिटी शो व बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed