फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   worship ma durga to save from corona virus.

भक्तों ने मां से कोरोना वायरस के नाश की मांगी मन्नत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
worship ma durga to save from corona virus.
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी कासगंज। नवरात्रि पर्व के तीसरे दिन भक्तों ने माता चंद्रघंटा की पूजा की। भक्तों ने राक्षसों का नाश करने वाली माता चंद्रघंटा से कोरोना वायरस का नाश कर भक्तों को रोग मुक्त करने की कामना की। मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा । घर पर रहकर ही भक्त माता को मनाते नजर आए। भक्तों ने पर्व के तीसरे दिन सुबह से ही अपने घरों में तैयारियां शुरू कर दी। भक्तों ने माता के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का स्मरण किया। रोली चंदन आदि से माता का तिलक कर पूजा की। माता की आरती उतारी गई। भक्तों ने उपवास रखें। भक्तों ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए मंदिरों से अपनी दूरी बनाए रखी। भक्त गली मोहल्लों के मंदिरों में भी नहीं पहुंचे। जिससे मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। पुजारियों ने ही मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर माता रानी व अन्य देवी देवताओं की आरती उतारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed